Rajasthan Lab Assistant Syllabus 2025: राजस्थान लैब असिस्टेंट का नया सिलेबस जारी

Rajasthan Lab Assistant Syllabus 2025: राजस्थान राज्य अधीनस्थ कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) नई Lab Assistant New Vacancy 2025 के लिए जनवरी से मार्च तक नोटिफिकेशन जारी कर सकता है और आवेदन प्रक्रिया शुरू हो सकती है। ऐसे में आपको प्रयोगशाला सहायक परीक्षा 2025 के लिए अपनी तैयारी अभी से शुरू कर देनी चाहिए। इसके लिए सबसे पहले राजस्थान प्रयोगशाला सहायक सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को समझना जरूरी है।

इस बार कर्मचारी चयन बोर्ड ने ओएमआर पेपर के लिए नए नियम लागू किए हैं। अब सभी परीक्षाओं में एक नया विकल्प “ई” जोड़ा जाएगा। इसका मतलब यह है कि यदि आपको किसी प्रश्न का उत्तर नहीं पता है, तो आपको उस प्रश्न को खाली छोड़ने के लिए विकल्प “ई” का उपयोग करना चाहिए।

यदि आप 10% से अधिक प्रश्न छोड़ देते हैं, तो आपको परीक्षा से बाहर किया जा सकता है। इसके अलावा, गलत उत्तर देने और प्रश्न खाली छोड़ने पर 0.33 अंक का नेगेटिव मार्किंग होगा। यदि आप प्रयोगशाला सहायक के रूप में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो आपको सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को ध्यान से समझकर तैयारी करनी चाहिए।

Lab Assistant 1st Paper Exam Pattern 2025

  • परीक्षा मोड: प्रयोगशाला सहायक परीक्षा ऑफ़लाइन या ऑनलाइन ली जा सकती है।
  • परीक्षा का प्रकार: इस परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ और वैकल्पिक होंगे।
  • परीक्षा अवधि: पेपर पूरा करने के लिए उम्मीदवारों के पास दो घंटे का समय होगा।
  • नेगेटिव मार्किंग: गलत उत्तर देने या किसी प्रश्न को खाली छोड़ने पर 0.33 अंक का नेगेटिव मार्किंग होगा।
  • प्रश्नों की संख्या: सामान्य ज्ञान से संबंधित विभिन्न विषयों से 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • अंक: प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक होंगे, सामान्यतः पहला पेपर 200 अंकों का होगा।
  • Lab Assistant 1st Paper Passing Marks: पेपर I में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों को बोर्ड द्वारा निर्धारित न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करने होंगे। इससे कम अंक पाने वाले अभ्यर्थी दूसरे पेपर में शामिल नहीं हो सकेंगे।

परीक्षा का विषय: पहले पेपर में राजस्थान का भूगोल, इतिहास, संस्कृति, समसामयिक मामले, भारत और विश्व का सामान्य ज्ञान और शैक्षिक मनोविज्ञान सहित सामान्य ज्ञान शामिल होगा।

Lab Assistant 2nd Paper Exam Pattern 2025

  • परीक्षा का प्रकार: दूसरे पेपर में भी सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ और बहुविकल्पीय होंगे।
  • परीक्षा समय: दूसरे पेपर के लिए 120 मिनट (2 घंटे) आवंटित किए जाएंगे।
  • नेगेटिव मार्किंग: गलत उत्तर देने और प्रश्न खाली छोड़ने पर 1/3 नकारात्मक अंक होंगे। परीक्षा में प्रश्नों को खाली छोड़ने के लिए आपको विकल्प 5 “ई” का उपयोग करना होगा। यदि आप 10% से अधिक प्रश्न खाली छोड़ देते हैं, तो आपको परीक्षा से बाहर कर दिया जाएगा।
  • प्रश्नों की संख्या: मुख्य परीक्षा में सेकंडरी स्तर विज्ञान से संबंधित 100 प्रश्न पूछे जायेंगे।
  • अंक: प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक होंगे, इस पेपर के लिए कुल 200 अंक होंगे।

परीक्षा के विषय: पेपर 2 में माध्यमिक स्तर के विज्ञान ज्ञान और माध्यमिक स्तर के जीव विज्ञान, भौतिकी और रसायन विज्ञान के विषयों को शामिल किया जाएगा।

Rajasthan Lab Assistant Syllabus 2025 1st पेपर

1. राजस्थान का इतिहास, संस्कृति एवं सामान्य ज्ञान

  • राजस्थान के इतिहास के प्रमुख स्त्रोत: प्रमुख ग्रंथ, शिलालेख, और ऐतिहासिक दस्तावेज।
  • राजस्थान की प्रमुख प्रागैतिहासिक सभ्यताएं: हड़प्पा सभ्यता, आर्कियोलॉजिकल साइट्स।
  • राजस्थान के प्रमुख राजवंश एवं उनकी उपलब्धियां: राजपूतों के प्रमुख राजवंश, उनकी उपलब्धियां।
  • मुगल-राजपूत संबंध: राजनीतिक और सामाजिक दृष्टिकोण से संबंध।
  • स्थापत्य कला की प्रमुख विशेषताएं: किले, महल, और मंदिरों की वास्तुकला।
  • महत्वपूर्ण किले, स्मारक एवं संरचनाएं: ऐतिहासिक किले, स्मारक और संरचनाएं।
  • राजस्थान के धार्मिक आंदोलन एवं लोक दैवी देवता: प्रमुख धार्मिक आंदोलन, लोक देवी-देवता।
  • मेलें, त्यौहार, लोक संगीत, लोक नृत्य, वाद्ययंत्र एवं आभूषण: सांस्कृतिक त्यौहार, लोक संगीत, नृत्य और वाद्ययंत्र।
  • राजस्थानी संस्कृति: लोक जीवन, परंपराएँ, और रीति-रिवाज।
  • महत्वपूर्ण ऐतिहासिक पर्यटन स्थल: ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पर्यटन स्थल।
  • राजस्थान के प्रमुख व्यक्तित्व: ऐतिहासिक और आधुनिक प्रमुख व्यक्ति।
  • राजस्थान की रियासतें एवं ब्रिटिश संधियां: रियासतें, ब्रिटिश संधियां और उनके प्रभाव।
  • 1857 का जन-आंदोलन: स्वतंत्रता संग्राम की भूमिका।
  • कृषक एवं जन-जाति आंदोलन: प्रमुख जन-जाति और कृषक आंदोलनों की जानकारी।
  • प्रजामंडल आंदोलन: राजनीतिक और सामाजिक बदलाव।
  • राजस्थान का एकीकरण: एकीकरण की प्रक्रिया और परिणाम।
  • राजस्थान का राजनीतिक जनजागरण एवं विकास- महिलाओं के विशेष संदर्भ में: महिलाओं के अधिकार और विकास।

2. राजस्थान का भूगोल

  • स्थिति एवं विस्तार: भौगोलिक स्थिति, क्षेत्रफल।
  • मुख्य भौतिक विभाग: मरुस्थलीय प्रवेश, अरावली पर्वतीय प्रदेश, मैदानी प्रदेश, पठारी प्रदेश।
  • जलवायु: जलवायु की विशेषताएं और प्रभाव।
  • मृदा: प्रमुख मृदा प्रकार और उनकी विशेषताएं।
  • प्राकृतिक वनस्पति एवं वन्य जीव संरक्षण: वनस्पति और वन्य जीवों का संरक्षण।
  • पर्यावरण एवं पारिस्थितिकीय मुद्दे: पर्यावरणीय समस्याएं और उनके समाधान।
  • मरुस्थलीकरण: मरुस्थलीकरण की समस्या और निवारण उपाय।
  • कृषि जलवायु प्रदेश एवं प्रमुख फैसले: कृषि जलवायु क्षेत्र और निर्णय।
  • पशुधन: प्रमुख पशुधन और उनकी जानकारी।
  • बहुउद्देशीय योजनाएं: योजनाओं के उद्देश्य और परिणाम।
  • सिंचाई परियोजनाएं: प्रमुख सिंचाई परियोजनाएं।
  • जल संरक्षण: जल संरक्षण के उपाय।
  • परिवहन: परिवहन व्यवस्था और नेटवर्क।
  • खनिज संपदाएं: खनिज संसाधन और उनके उपयोग।

3. राजस्थान का करंट अफेयर

  • वर्तमान घटनाएँ: हाल की घटनाएँ और समाचार।

4. विश्व एवं भारत का सामान्य ज्ञान

  • वैश्विक और राष्ट्रीय विषय: महत्वपूर्ण विश्व और भारतीय सामान्य ज्ञान।

5. शैक्षणिक मनोविज्ञान

  • शैक्षणिक मनोविज्ञान के सिद्धांत और प्रयोग: शिक्षा में मनोविज्ञान की भूमिका और प्रयोग।

राजस्थान लैब असिस्टेंट 2nd पेपर सिलेबस 2025

विज्ञान का सेकंडरी स्तर का ज्ञान

जीव विज्ञान

  1. (भाग – अ) Biology का सीनियर सेकंडरी स्तर का ज्ञान
    • सामान्य लक्षण
    • शैवाल, कवक, लाइचेन्स
    • ब्रायोफाइटा, टेरिडोफाइटा, जिम्नोस्पर्म और एंजियोस्पर्म
    • एंजियोस्पर्म की आकृति विज्ञान: जड़, तना और पत्ती की संरचना।
    • पादप शरीर: ऊतक और ऊतक तंत्र।
    • पादप कार्यिकी: परासरण, जल अवशोषण, वाष्पोत्सर्जन, प्रकाश संश्लेषण।
    • पर्यावरण अध्ययन: पारिस्थितिकी तंत्र, ऊर्जा प्रवाह, जैव-रासायनिक चक्र।
    • जैव प्रौद्योगिकी: डीएनए तकनीक, ट्रांसजेनिक पौधे और पशु।
  2. (भाग – ब) Biology सीनियर सेकंडरी स्तर का ज्ञान
    • आनुवंशिकी: मेंडल का नियम, DNA और RNA की संरचना।
    • प्राणी जगत का वर्गीकरण: कॉर्डेट्स, गैर-कॉर्डेट्स, मानव का पाचन और श्वसन तंत्र।
    • मानव के तंत्रिका तंत्र: मस्तिष्क, आंख और कान की संरचना।
    • मांसपेशीय तंत्र: मांसपेशियों के प्रकार और संकुचन।
    • मानव में प्रजनन प्रणाली और रोग: बैक्टीरिया, वायरस, प्रोटोजोआ।

फिजिक्स

  • दृढ़ पिंड की गतिशीलता: टॉर्क, कोणीय गति का संरक्षण।
  • ऊष्मागतिकी: प्रथम और द्वितीय नियम, ऊष्मा इंजन।
  • दोलन: सरल हार्मोनिक गति, अनुनाद।
  • तरंगें: तरंगों के अध्यारोपण का सिद्धांत।
  • इलेक्ट्रोस्टेटिक्स: कूलॉम का नियम, विद्युत क्षेत्र।
  • विद्युत धारा: किरचॉफर का नियम, मीटर-ब्रिज।
  • प्रकाशिकी: सूक्ष्मदर्शी, विवर्तन, ध्रुवणमापी।

रसायन विज्ञान

  • आवर्त सारणी एवं परमाणु गुण: परमाणु के मूल कण, रदरफोर्ड का परमाणु मॉडल।
  • S-ब्लॉक और P-ब्लॉक तत्व: इलेक्ट्रॉनिक विन्यास, ऑक्सीकरण अवस्थाएं।
  • रासायनिक संतुलन: संतुलन को प्रभावित करने वाले कारक।
  • लोनिक संतुलन: अम्ल-क्षार संतुलन, pH मान।
  • गैसीय अवस्था: बॉयल का नियम, आदर्श गैस समीकरण।
  • द्रव अवस्था: तरल पदार्थ के गुण, वाष्प दाब।
  • ठोस अवस्था: ठोस के गुण, क्रिस्टलों की पैकिंग।
  • विलयन: विलयनों की सांद्रता, आदर्श और गैर-आदर्श समाधान।
  • कार्बनिक यौगिकों का नामकरण: IUPAC नियम, हाइड्रोकार्बन।