Rajasthan LDC Answer Key 2024: राजस्थान एलडीसी ऑफिशल आंसर की जारी यहां से डाउनलोड करें

Rajasthan LDC Answer Key 2024 राजस्थान एलडीसी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 फरवरी से 20 मार्च के बीच जमा किए गए थे। इस भर्ती में कुल 4,197 पद भरे जाएंगे, जिसमें 645 क्लर्क लेवल II पद और 3,252 जूनियर असिस्टेंट पद शामिल हैं। परीक्षा 11 अगस्त 2024 को आयोजित की गई थी, जिसका पहला पेपर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरा पेपर दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किया गया था। परीक्षा के बाद उम्मीदवार उत्तर कुंजी का इंतजार कर रहे थे, जो अब उपलब्ध है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 12 सितंबर को आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी की।

राजस्थान एलडीसी भर्ती के दोनों पेपरों की उत्तर कुंजी अब बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी 24 सितंबर से 26 सितंबर तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। प्रति प्रश्न आपत्ति शुल्क 100 रुपये है और उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने के लिए एसएसओ आईडी का उपयोग करना होगा।

Rajasthan LDC Answer Key 2024 चेक करने की प्रक्रिया

सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां होम पेज पर “News” विकल्प पर क्लिक करें। फिर राजस्थान एलडीसी या क्लर्क प्रश्न पत्र और उत्तर कुंजी डाउनलोड करें। इसके बाद, उत्तर कुंजी को अपने पेपर से मिलाएं। राजस्थान एलडीसी पेपर और उनकी उत्तर कुंजी दोनों अब उपलब्ध हैं।