NVS Class 6 Admission 2025: नवोदय विद्यालय क्लास 6 एडमिशन फॉर्म जारी, देखें पूरा JNVST शेड्यूल

NVS Class 6 Admission 2025: जवाहर नवोदय विद्यालय समिति द्वारा क्लास 6 एडमिशन के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। नवोदय विद्यालय समिति ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए आवेदन आमंत्रित के दिए है। योग्य विद्यार्थी इसके लिए आवेदन 19 सितंबर तक ऑनलाइन कर सकते है। जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा की तिथि घोषित कर दिया है। परीक्षा का आयोजन नवंबर में किया जाएगा।

NVS Admission नवोदय विद्यालय में पढ़ने के फायदे

जवाहर नवोदय विद्यालय में पढ़ने वाली को निशुल्क शिक्षा दी जाती है। जिससे विधार्थियो और उनके माता पिता को आर्थिक सहायता मिलती हैं। इसके अलावा नवोदय विद्यालय में उत्कृष्ट परिणाम और प्रतिभा को बढ़ावा दिया जाता है। विद्यालय में पढ़ाई के साथ कई प्रकार की गतिविधि भी आयोजित की जाती है। जो विद्यालय में विद्यार्थियो के लिए शिक्षण का माहौल बन जाता है। नवोदय विद्यालय समिति भारत में राष्ट्रीय संस्थान है इस में प्रवेश लेने वाले विधार्थियो को बेहतर अवसर मिलते है।

JNVST Class 6 Admission 2025 Schedule: महत्वपूर्ण तारीखें

JNVST Class 6तिथि
ऑनलाइन एप्लिकेशन शुरू16 जुलाई 2024
ऑनलाइन एप्लिकेशन लास्ट डेट16 सितंबर 2024
जेएनवीएसटी एडमिट कार्ड डाउनलोड (फेज 1)नवंबर 2024 (संभावित)
जेएनवीएसटी फेज 1 एग्जाम डेटनवंबर 2024 (टेंटेटिव)
फेज 2 एडमिट कार्डदिसंबर 2024 (एक्पेक्टेड)
जेएनवीएसटी फेज 2 एग्जाम डेट18 जनवरी 2025 (संभावित)
पहाड़ी क्षेत्रों में एनवीए एंट्रेंस एग्जाम डेट12 अप्रैल 2025 (संभावित)
एनवीएस क्लास 6 एडमिशन रिजल्ट डेटफरवरी 2025 (संभावित)

NVS Class 6 Admission 2025 आवेदन के लिए योग्यता

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए विद्यार्थी पास के स्कूल के जिले का निवासी होना चाहिए। इसके अलावा शैक्षणिक सत्र 2024-25 में विद्यार्थी का 5 वीं क्लास गृह जिले के किसी सरकारी स्कूल से पास होना अनिवार्य है। एडमिशन के लिए जन्म तिथि 1 मई 2013 से 31 जुलाई 2015 के बीच होनी चाहिए।

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश लेने के लिए जो बचे 2024 में क्लास 5 का एग्जाम दे रहे है। वे क्लास 6 के लिए अप्लाई कर सकते है। 2011 की जन गणना के अनुसार अपने जिले के 10 हजार की काम आबादी वाली गांव में रहते हो। और भारत सरकार के नियमों के अनुसार ओबीसी एससी एससी और दियांग को आरक्षण मिलेगा।

NVS Class 6 Admission 2025 के लिए आवेदन कैसे करे

  • सबसे पहले विद्यार्थी को आवेदन करने के लिए नवोदय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाना होगा।
  • परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और उम्मीदवार 19 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
  • परीक्षा में चयन होने वाले विद्यार्थियों का नामांकन लिया जाएगा।
  • ग्रीष्मकालीन प्रवेश परीक्षा 18 जनवरी 2025 और शीतकालीन प्रवेश परीक्षा 12 अप्रैल 2025 को आयोजित की जाएगी।
  • उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवोदय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन की प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जरूर प्राप्त करें।

NVS Class 6 Admission 2025 परीक्षा दो चरणों आयोजित होगी। 

चरण -1 – जम्मू और कश्मीर (जम्मू-I, जम्मू-II, सांबा और उधमपुर को छोड़कर), मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश केदिबांग घाटी और तवांग जिलों में, हिमाचल के चंबा, किन्नौर, मंडी, सिरमौर, कुल्लू, लाहौल और स्पीति, शिमला जिलों में और पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग और लद्दाख के लेह और कारगिल जिले में परीक्षा 12  अप्रैल 2025 को होगी।     

चरण -2 – शनिवार, 18 जनवरी, 2025 को प्रातः 11.30 बजे से इन राज्यों में प्रवेश परीक्षा होगी- आंध्र प्रदेश, असम, अरुणाचल प्रदेश (दिबांग घाटी और तवांग को छोड़कर जिले), बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश (चंबा, किन्नौर, मंडी, सिरमौर, कुल्लू, लाहौल और स्पीति और शिमला को छोड़कर जिले), जम्मू और कश्मीर (केवल जम्मू- I, जम्मू- II, सांबा और उधमपुर), झारखंड, केरल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, उड़ीसा, पंजाब, राजस्थान, त्रिपुरा, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल (दार्जिलिंग को छोड़कर), केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, चंडीगढ़, दादर और नगर हवेली, दमन और दीव, दिल्ली, लक्षद्वीप और पुडुचेरी।

NVS Class 6 Admission 2025 Exam पेपर पैटर्न

जवाहर नवोदय विद्यालय सेलेक्शन टेस्ट 2 घंटे का होगा। परीक्षा सुबह 11:30 से दोपहर 01:30 बजे तक आयोजित जाएगी। इसमें 3 सेक्शन होंगे, जिसमें ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल होंगे। कुल 80 सवाल होंगे जो 100 अंकों के होंगे।   

  • मेंटल एबिलिटी टेस्ट—40 सवाल– 50अंक — 60 मिनट
  • अर्थमेटिक टेस्ट —20 सवाल— 25 अंक— 30 मिनट
  • लैंग्वेज टेस्ट —-20 सवाल— 25 अंक— 30 मिनट
  • कुल —–80 सवाल— 100 अंक— 1 घंटा

प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1.25 अंक दिए जाएंगे। नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। परीक्षा का रिजल्ट मार्च माह में आएगा।