RBSE 12th Original Marksheet Download 2024: यहां से करें डाउनलोड

RBSE 12th Original Marksheet Download 2024: RBSE 12वीं की ओरिजिनल मार्कशीट 2024: अगर आप RBSE 12वीं का परिणाम 2024 देखना चाहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। राजस्थान बोर्ड ने 20 मई 2024 को दोपहर 12:15 बजे अपनी आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर सभी स्ट्रीम के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जिन छात्रों को RBSE 12वीं के परिणाम का बेसब्री से इंतजार था, वे अब अपने रोल नंबर के माध्यम से RBSE 12वीं की ओरिजिनल मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

RBSE 10वीं के परिणाम 2024 का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए भी खुशखबरी है कि इस हफ्ते के अंत तक 10वीं के परिणाम भी जारी किए जा सकते हैं। यदि आप RBSE 12वीं की ओरिजिनल मार्कशीट डाउनलोड करना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है। यहां हम आपको RBSE 12वीं की ओरिजिनल मार्कशीट डाउनलोड करने का लिंक और परिणाम जांचने की पूरी प्रक्रिया बताएंगे। इसलिए इस लेख को शुरू से अंत तक ध्यान से पढ़ें।

20 मई 2024 को राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दोपहर 12:15 बजे कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए। इसके बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध कर दी गई। इस वेबसाइट पर जाकर छात्र RBSE 12वीं की ओरिजिनल मार्कशीट के लिंक पर क्लिक करके अपने रोल नंबर का उपयोग करके अपना परिणाम देख सकते हैं और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। अगर आप जानना चाहते हैं कि RBSE की ओरिजिनल मार्कशीट कैसे देखें और डाउनलोड करें, तो आगे की प्रक्रिया पढ़ते रहें।

RBSE 12th Original Marksheet Download 2024

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। लाखों छात्रों को इस परीक्षा के परिणाम का इंतजार था, जो अब खत्म हो चुका है। बोर्ड अध्यक्ष महेश चंद्र शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित किए हैं। अब ये परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि फिलहाल उन्हें परिणाम की प्रोविजनल मार्कशीट मिलेगी, जिससे वे आगे किसी कॉलेज में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। लेकिन RBSE 12वीं की ओरिजिनल मार्कशीट कुछ दिनों बाद उनके स्कूल में उपलब्ध होगी। बोर्ड द्वारा सभी छात्रों की ओरिजिनल मार्कशीट स्कूलों में भेज दी जाएगी और शिक्षकों द्वारा छात्रों को वितरित की जाएगी।

मार्कशीट डाउनलोड करने की प्रक्रिया: RBSE 12th Original Marksheet Download 2024

राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप RBSE 12वीं की मार्कशीट 2024 का विवरण देख सकते हैं। आप इसे सॉफ्ट कॉपी के रूप में डाउनलोड करके रख सकते हैं, लेकिन ओरिजिनल मार्कशीट की हार्ड कॉपी स्कूल से ही मिलेगी। RBSE 12वीं का परिणाम जांचने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

  1. सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। सीधे वेबसाइट पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करें। https://rajeduboard.rajasthan.gov.in/
  2. होम पेज खुलने पर, “RBSE 12th Result 2024” के लिंक पर क्लिक करें।
  3. लिंक पर क्लिक करने के बाद आपसे आपकी श्रेणी (आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स) पूछी जाएगी।
  4. अपनी श्रेणी का चयन करने के बाद अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  5. विवरण दर्ज करने के बाद “View Result” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  6. इसके बाद आपके सामने राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम खुल जाएगा।
  7. इस परिणाम को डाउनलोड करने के लिए दिए गए डाउनलोड के बटन पर क्लिक करें और आपकी मार्कशीट पीडीएफ के रूप में सेव हो जाएगी।